Video thumbnail for एक पड़ोसी युवक ने दूसरे पड़ोसी युवक पर किया चाकू से हमला।

एक पड़ोसी युवक ने दूसरे पड़ोसी युवक पर किया चाकू से हमला।

Jul 31, 2023
mpnewshindi.com Logo

mpnewshindi.com

बलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक सड़क में खून से लथपथ पड़ा हुआ था आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी एवं युवक को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया दरअसल, संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था, बताया जा रहा है कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले अन्य युवक ने उस पर चाकू से प्रहार घायल कर दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गया। जब आसपास के लोगों ने युवक को तड़पते देखा, तो उसे तत्काल ही मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए रवाना कर इसकी सूचना पुलिस को दी, स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक का नाम मुन्ना कोरी है, जो कि संजीवनी नगर क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहता है वही उसके पड़ोस में ही अन्य युवक भी किराए से रहता है। जिसने युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। युवक किराया से रहता है इसी कारण उसके बारे में ज्यादा पड़ोसी नहीं जानते है स्थानीय लोगों कहते है कि उन्होंने जब युवक की जांघ से खून बहते देखा तो तुरंत ही उन्होंने उपचार के लिए युवक को मेडिकल अस्पताल भिजवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर युवक की तलाश जारी कर दी है।
#Politics