06 बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य। Child Mental Health.
Oct 27, 2026
Main Video: https://youtu.be/PspQ27bKxBw
बचपन और टीनएज उम्र का वो पड़ाव होते हैं, जहां बच्चे का विकास बहुत तेजी से होता है। इस दौरान बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत तेजी से बदलते हैं। इनमें से कुछ बदलाव प्राकृतिक रूप से हर किसी के साथ होते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी बदलाव होते हैं जो आसपास के माहौल, वातावरण आदि की वजह से बच्चों में नजर आने लगते हैं।
आज के दौर में कम उम्र के बच्चों में भी स्कूल, पढ़ाई और बिगड़ते माहौल की वजह से स्ट्रेस देखा जाने लगा है। आजकल बहुत कम उम्र के बच्चों में भी आसपास के माहौल, परिवार की उदासीनता, लड़ाई झगड़े और हिंसा के चलते मानसिक रोग नजर आने लगे हैं।
यह बेहद चिंताजनक स्थिति है क्योंकि जिस उम्र में बच्चों को हंसी खुशी के माहौल में रहते हुए खेलना कूदना और नया कुछ सीखते रहना चाहिए, उस उम्र में बच्चे मानसिक समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं। अगर सही समय पर इन समस्याओं को देखा समझा और उनका इलाज नहीं किया गया तो यह बच्चे उम्र भर के लिए इस समस्या से ग्रस्त रहते हैं और इसका समाधान ना मिल पाने के चलते अन्य असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं। चलिए आप को बच्चों में पनप रही मानसिक समस्याओं के बारे में और डिटेल में बताते हैं।
#ChildMentalHealth #MentalHealthAwareness #ChildPsychology #YouthWellbeing #MentalHealthMatters #ChildDevelopment #EmotionalWellness #SupportChildren #HealthyMinds #parentingtips
Show More Show Less 
