Video thumbnail for रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार; बैग से 4.145 किलो गांजा बरामद

रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार; बैग से 4.145 किलो गांजा बरामद

Nov 5, 2026
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म नंबर 02-03 पर तलाशी के दौरान आरोपी अचिन कुमार दुबे (35) के पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में कुल 4.145 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1,03,625 रुपये बताई गई है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Local News