Video thumbnail for सितंबर के महीने में होम गार्डन में उगाए, यह खूबसूरत फूल  Flowers To Grow In September At Home Garden

सितंबर के महीने में होम गार्डन में उगाए, यह खूबसूरत फूल Flowers To Grow In September At Home Garden

Aug 6, 2024
#floweringplants #gardeningtips #gardingtips यदि आप भी सुन्दर फूल के पौधों को अपने गार्डन, बालकनी या टेरेस पर उगाना चाहते हैं, तो इस video में आप जानेंगे कि, सितंबर के महीने में कौन से फूल के पौधे लगाने चाहिए। गुलाब – Rose घर में बना गार्डन हो या बालकनी हो या फिर छत, इन सभी जगहों पर खिले लाल रंग के गुलाब के फूल घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ-साथ आसपास खुशबू भी फैलाते हैं। गुलाब के पौधे की कटिंग या बीजों को लगाने के लिए सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय सबसे सही होता है। कैलेंडुला फ्लावर – Calendula Flower कैलेंडुला सबसे सुन्दर और आकर्षक दिखने वाले फूलों में से एक है, जिसे आप सितंबर के महीने में बीज से ग्रो कर सकते हैं। सितम्बर महीने की ठंडी जलवायु इस फूल के पौधे के लिए अनुकूल होती है। पैन्सी फ्लावर – Pansy पैन्सी तितली के जैसे दिखने वाला एक आकर्षक फूल वाला पौधा है, जो ठंडी जलवायु में अच्छी तरह ग्रो करता है, इसीलिए इसके बीजों को सितंबर माह में गार्डन या गमले की मिट्टी में लगा दिया जाता है। डहेलिया फ्लावर – Dahlia Flower डहेलिया सर्दियों में खिलने वाला एक आकर्षक फूल वाला पौधा है, जिसके बीजों को सितम्बर के महीने में होम गार्डन में लगाया जा सकता है। जरबेरा का फूल – Gerbera Daisy जरबेरा के बेहद खूबसूरत फूल लम्बे समय तक ताजा रहते हैं, इसीलिए अपने होम गार्डन में उगाकर इन फूलों को आप गुलदस्ते बनाने या फूलदान में रखने के काम में उपयोग कर सकते हैं। हिबिस्कस – Hibiscus यदि आप सितम्बर के माह में घर की छत पर एक ऐसे फूल के पौधे को उगाना चाहते हैं, जिसे एक बार लगाने के बाद साल भर उस पौधे से फूल मिलते रहें, तो आप गुड़हल के पौधे को इस समय ग्रो कर सकते हैं। इसे 365 दिन खिलने वाले फूल के पौधे के रूप में जाना जाता है। पिटुनिया – Petunia पिटूनिया हैंगिंग बास्केट में लगाने के लिए सबसे अच्छा फूल है, जिसे पूरे साल किसी भी मौसम में आसानी से लगा सकते हैं, लेकिन सितंबर के माह की नम जलवायु इस पौधे के लिए सबसे अधिक अनुकूल होती है। गेंदा – Marigold गेंदा एक ऐसा फूल का पौधा है, जिसे साल भर किसी भी मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन सितम्बर के महीने में लगाने से इसमें फूलों की पैदावार अच्छी होती है। एस्टर – Aster यदि आप सितम्बर के महीने में अपने टेरेस गार्डन में एक ऐसे पौधे को लगाना चाहते हैं, जो फायदेमंद पोलीनेटर्स जैसे ति

View Video Transcript
Home & Garden People & Society